Thursday, April 23, 2020

चीन ने घर बैठा दिया.. कोरोना पर रोहित का बयान

नई दिल्लीकोरोना वायरस () की वजह से देश में लॉकडाउन जारी है। लोग घरों में बंद रहने के लिए मजबूर हैं। क्रिकेटर्स लाइव चैट से फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को भारतीय टीम के हिटमैन () और () इंस्टाग्राम पर लाइव थे। इस दौरान कोरोना वायरस पर रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये चीन ने क्या कर दिया... घर बैठा दिया है यार। बता दें कि कोरोना वायरस पहली बार चीन के वुहान में सामने आया था। दरअसल दोनों की बात तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा संस्करण पर हो रही थी। हरभजन ने बताया कि अगर कोरोना वायरस नहीं होता तो 24 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) टीम आमने-सामने होतीं। यह मैच चेन्नै के चेपक स्टेडियम में शेड्यूल था। उन्होंने आगे कहा- प्लान था कि पाजी (सचिन तेंडुलकर) भी वहां आने वाले थे। उनका बर्थडे वहीं मनाने का प्लान था। इस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हंसते हुए कहते हैं, 'हां यार... क्या कर सकते हैं। ये चाइना ने तो सभी को घर बैठने पर मजबूर कर दिया है। फिर भज्जी बताते हैं, 'यार बाहर सब्जी लेने जाने में भी डर लगता है। लगता है कहीं सब्जी से कोरोना न हो जाए।' पढ़ें- उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सत्र 29 मार्च से शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पहले उसे 3 अप्रैल तक के लिए टाला गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vw11np
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support