Friday, April 24, 2020

चोट पर बोले भुवनेश्वर कुमार, लकी हूं कि मेरे साथ...

मुंबईभारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार () ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए चोट के बाद वापसी करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन टीम के साथी खिलाड़ी सहयोग करें तो यह काफी आसान हो जाता है। अपने करियर के दौरान भुवनेश्वर अक्सर चोट से परेशान रहे हैं। हार्निया के आपरेशन के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करनी थी। था। कोविड-19 महामारी के कारण सीरीज रद्द हो गई। इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह चोटिल हो गए थे। भुवनेश्वर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के इंस्टाग्राम पेज पर () से कहा, ‘आपको हमेशा टीम और प्रबंधन का साथ चाहिए होता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ प्रबंधन का समर्थन है।’ देश के लिए 21 टेस्ट, 114 एकदिवसीय और 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भुवनेश्वर ने कहा, ‘एक तेज गेंदबाज के लिए तीनों प्रारूप में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। यह कई बार मुश्किल हो जाता है। चोट एक ऐसी चीज है जिसकी चपेट में तेज गेंदबाज कभी भी आ सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y3ciNV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support