नई दिल्ली देश भर में कोरोना वायरस के चलते 21 दिन का लॉकडाउन जारी है और देश के सभी लोग होम क्वॉरेंटाइन में हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में सभी को अपनी सोशल लाइफ का सहारा सोशल मीडिया से मिल रहा है। इन दिनों सिलेब्रिटीज फैन्स के साथ-साथ अपने दोस्तों का भी मनोरंजन टि्वटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट पर कर रहे हैं। टीम इंडिया के सीनियर स्टार ऑफ स्पिनर भी इसमें पीछे नहीं हैं। भज्जी ने आज शाम टि्वटर पर फिर एक बार मस्ती की है। उन्होंने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को टैग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने एक पहले का हल पूछा है। भज्जी ने चित्र के द्वारा जो सवाल किया है वह वाकई दिमाग घुमाने वाला है। तस्वीर में लकड़ी के तीन या चार कॉलम (स्तंभ) हैं, जो एक साइड से देखने में तीन और दूसरी साइड से देखने में चार लग रहे हैं। हरभजन सिंह ने समेत टीम इंडिया के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों से यह सवाल पूछा है। भज्जी ने सचिन के अलावा, कप्तान विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, जहीर खान, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर के अलावा अपनी पत्नी गीता बसरा और अपने कॉमेंटेंटर दोस्त जतिन सप्रू से इसका जवाब मांगा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xQcxk4






0 comments:
Post a Comment