Saturday, April 18, 2020

धोनी की महानता पर सवाल? पीटरसन ने दिया जवाब

मुंबई इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि दो बार के विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। पीटरसन ने कहा कि धोनी की महानता पर सवाल उठाना असंभव है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अपेक्षाओं के इतने भारी बोझ के बीच उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उस पर सवाल उठाना काफी कठिन है।' केपी ने कहा- उनसे इतनी अपेक्षाएं रही हैं और उनके बीच जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी की है।’ भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीता। भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 चैंपियन ट्रोफी भी जीती थी। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। इस मैच के बाद एमएस धोनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और उनके संन्यास लेने की बातों ने जोर पकड़ लिया था। हांलाकि, धोनी ने इस तरह का कोई फैसला नहीं किया और खुद को क्रिकेट से दूर रखा। इंडियन प्रीमियर लीग () से उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से भारतीय टी-20 लीग को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना पड़ा है। इस तरह धोनी की वापसी का इंतजार बढ़ गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RJABfG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support