Saturday, April 11, 2020

पीटरसन को टीम में चाहता था क्योंकि वह बेस्ट थे: स्वान

लंदनइंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा है कि उनके अपनी टीम के पूर्व खिलाड़ी से रिश्ते अच्छे नहीं थे लेकिन फिर भी वह टीम में उन्हें चाहते थे क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाज थे। स्वान ने कहा कि तल्खियों के बाद भी वह दोनों एक दूसरे का सम्मान करते थे। स्वान ने एक पोडकास्ट में कहा, ‘हम वो टीम थे जिसे नंबर-1 होना था और टीम में हमेशा से ऐसे खिलाड़ी थे। पीटरसन के साथ, स्थिति ऐसी थी कि वह पहले कप्तान रह चुके थे और टीम प्रबंधन के नियमों को पसंद नहीं करते थे। हम दोनों एक तरीके से समान थे। हम दोनों बाकी खिलाड़ियों से बेहतर थे क्योंकि हम दोनों ईमानदार थे और खुले तौर पर एक दूसरे को नापसंद करते थे, लेकिन एक दूसरे को टीम में चाहते भी थे।’ स्वान, पीटरसन को टीम में क्यों चाहते थे इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं पीटरसन को टीम में इसलिए चाहता था क्योंकि वह काफी सारे रन बना रहे थे और शानदार खेल रहे थे। साथ ही वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XrMQRS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support