Friday, April 10, 2020

सचिन का ऐसा काम, जान आप भी करेंगे सलाम

मुंबईकोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए तमाम हस्तियां सामने आ रही हैं। इस क्रम में मास्टर ब्लास्टर ने पहले 50 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया था अब उन्होंने एक और बड़ा फैसला किया है। दरअसल, वह ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाएंगे। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। उसने सचिन तेंडुलकर को धन्यवाद कहते हुए लिखा- ‘शुक्रिया सचिन तेंडुलकर अपनालय की मदद करने के लिए। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।’ जवाब में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले इस क्रिकेटर ने लिखा- अपनालय को शुभकामनाएं और जरुरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।’ बता दें कि सचिन तेंडुलकर ने 25-25 लाख रुपये प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड और चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में दान देने का निर्णय लिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3baROqh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support