Sunday, April 5, 2020

पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को दिया भोजन, युवराज ने शेयर किया भावुक विडियो

नई दिल्ली सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वायरल विडियो शेयर किया है। इस विडियो में पुलिसकर्मी 'अपना खान एक जरूरतमंद' के साथ शेयर कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने इसके साथ कैप्शन दिया, 'पुलिसकर्मियों की ओर से मानवता का यह कदम दिल जीतने वाला है।' इसके साथ ही उन्होंने ट्रेंड हो रहे हैशटैग "#StayHomeStaySafe" और "#BeKind" भी साझा किए। तीन मिनट 30 सेकंड लंबे विडियो में पुलिसकर्मियों का ग्रुप एक आदमी को अपने हिस्से का खाना खिला रहे हैं। भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। कई क्रिकेटर इस दौरान कोविड-19 महामारी से जंग में लड़ने के लिए मदद कर रहे हैं। युवराज सिंह उन 40 खिलाड़ियों में शामिल थे जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। इससे पहले, युवराज सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन के लिए मदद की अपील करने के कारण टिवटर पर लोगों के निशाने पर आ गए थे। युवराज और हरभजन सिंह ने पाकिस्तान में कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद कर रहे अफरीदी के फाउंडेशन की मदद करने की अपील की थी। अफरीदी ने जहां उनका शुक्रिया अदा किया था वहीं भारत पर टि्वटर यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी। युवराज ने इसके बाद सोशल मीडिया पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था- 'मुझे समझ नहीं आता कि कैसे किसी की मदद के संदेश को गलत अर्थों में लिया जा सकता है। उस संदेश के जरिए दोनों देशों के लोगों को मदद पहुंचाने की अपील करना ही मेरा मकसद था। मेरी भावना किसी की भावनाओं को दुखाना नहीं था। मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा और साथ ही मानवता के लिए भी खड़ा रहूंगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UZSdVu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support