Saturday, April 18, 2020

बंगाल के बल्लेबाजों की इस तरह मदद करेंगे लक्ष्मण

कोलकाताभारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंगाल के बल्लेबाजों की मदद करेंगे। लक्ष्मण वीडियो क्लीप के जरिए देखेंगे कि रणजी ट्रोफी फाइनल में टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से क्या गलती हुई थी। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है और इसी कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का कार्यालय 17 मार्च से बंद है। हालांकि, लॉकडाउन ने प्रशासन को नहीं रोका और लक्ष्मण को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए खिलाड़ियों के साथ वन ऑन वन सेशन आयोजित किया है। बंगाल की टीम 13 साल बाद रणजी ट्रोफी के फाइनल में पहुंची थी जहां उसे सौराष्ट्र ने हरा दिया था। सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा, ‘हम स्थिति को सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना चाहते हैं। मैंने सुबह ही लक्ष्मण से बात की है। वह हमारे बल्लेबाजों के क्लीप देखेंगे और इसके बाद खिलाड़ियों के साथ उनका वन ऑन वन सेशन होगा।’ बंगाल के वीडियो एनलिस्ट क्लिप तैयार कर रहे हैं, जो लक्ष्मण को भेजी जाएंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cu3GUl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support