Wednesday, April 8, 2020

डेविड वॉर्नर ने की 'तलवारबाजी', बोले जडेजा जैसी है क्या?

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर, जो इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं, ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो पिछले साल एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान का है जब वॉर्नर बल्ले को तलवार की तरह घुमा रहे हैं। जैसे ही डायरेक्टर कट बोलता है, वॉर्नर अपनी हंसी रोक नहीं पाते। वॉर्नर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया- 'पिछले साल लगभग इसी समय सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान। क्या आपको लगता है कि मैंने जैसा कुछ किया है?' दुनियाभर के अन्य क्रिकेटरों की तरह वॉर्नर भी मैदान पर लौटने को लेकर बेताब हैं। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर को इस सीजन के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च को होनी थी जिसे कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इसके इस तारीख पर शुरू होने पर भी सवाल हैं। पहले, 2018 में वॉर्नर को सैंडपेपर कांड के चलते कप्तानी से हटाया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानबूझकर गेंद खराब करने के आरोप में वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर 12 महीने का बैन लगाया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JQWwNQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support