नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज (Dinesh Karthik) ने बताया है कि उन्हें लगता था कि चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के पहले सीजन के लिए उन्हें चुनेगी। कार्तिक ने कहा कि वह लगभग आश्वस्त थे कि चेन्नै की टीम उनको चुनेगी क्योंकि वह उस समय 'तमिलनाडु से सबसे बड़ा नाम' थे। पर ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि चेन्नै ने को रेकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया और कार्तिक के लिए बोली भी नहीं लगाई। कार्तिक ने हमारे सहयोगी क्रिकबज को बताया, 'साल 2008 की बात है। मैं ऑस्ट्रेलिया में था और नीलामी चल रही थी। उस समय मुझे लगता था कि चूंकि मैं तमिलनाडु से सबसे बड़ा नाम हूं और देश के लिए खेल भी रहा हूं तो तो वे (चेन्नै सुपर किंग्स) मुझे जरूर चुनेंगे। सवाल यह है कि वह मुझे कप्तान बनाएंगे या नहीं... मेरे दिमाग में उस समय बस यही चल रहा था। और उन्होंने सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को चुना। 15 लाख डॉलर की रकम देकर और वह मेरे साथ ही बैठे हुए थे। और उन्होंने मुझे बताया भी नहीं कि चेन्नै की टीम उन्हें चुनेगी।' उन्होंने कहा, 'शायद उन्हें भी पता न हो लेकिन इस बात से मुझे बहुत झटका लगा। तब मुझे लगा कि वह शायद बाद में मुझे चुनेंगे। इस बात को 13 साल बीत चुके हैं और मैं अब भी चेन्नै से उस कभी न आने वाले फोन का इंतजार कर रहा हूं।' कार्तिक ने आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स- अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) , मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और अब कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेल रहे हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम पिछले सीजन में प्ले-ऑफ तक पहुंची थी। वहीं अगर धोनी की बात करें तो उन्होंने चेन्नै को तीन बार ट्रोफी जितवाई है। सिर्फ मुंबई इंडियंस ने उनसे ज्यादा, चार बार, ट्रोफी जीती है। उनकी कप्तानी में चेन्नै की टीम ने जितने भी एडिशन में भाग लिया वह हर बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34YLqjg






0 comments:
Post a Comment