Thursday, April 9, 2020

एशिया कप को लेकर संदेह बरकरार: पीसीबी प्रमुख अहसान मनी

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि 2020 को लेकर अभी असमजंस की स्थिति बरकरार है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं और इन हालात में मनी भी जानते हैं कि एशिया कप को लेकर फिलहाल कुछ भी कह पाना संभव नहीं। एशिया कप सितंबर में आयोजित होना था। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले से पहले इस टूर्नमेंट को तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा था लेकिन इन हालात में दोनों ही टूर्नमेंट को लेकर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। एक अंग्रेजी अखबार ने मनी के हवाले से कहा, 'एशिया कप पर कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। पूरी दुनिया ही अभी असमंजस की स्थिति में है।' उन्होंने कहा, 'आप नहीं जानते कि सितंबर में कैसा माहौल होगा। मुझे गलत न समझें यह सब कई चीजों पर निर्भर करेगा। सिर्फ अंदाजा लगाने से कुछ नहीं होगा लेकिन एक महीने बाद शायद हम कुछ कह पाने की बेहतर स्थिति में हों।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aYTXF9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support