Friday, April 24, 2020

धाकड़ बल्ले को नीलाम करेंगे विराट-डि विलियर्स

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान () और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स () ने 2016 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर () के लिए जिस बल्ले से शतक बनाए थे, वे उसे नीलाम करेंगे। इस नीलामी से वे कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए कोष जुटाएंगे। यह दोनों बल्लेबाज इसके अलावा क्रिकेट के अन्य सामनों की भी नीलामी करेंगे। इसमें गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए उस मैच के इस्तेमाल किए गए ग्लव्स और टी-शर्ट भी शामिल है। कोहली और डि विलियर्स की शतकीय पारी से रॉयल चैलेंजर्स ने इस मैच में तीन विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम ने इस मैच को 144 रन से जीता था। डि विलियर्स ने इंस्टाग्राम चैट में कोहली से कहा, ‘हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेली है। गुजरात लायन्स के खिलाफ 2016 के आईपीएल का वह खास मैच था। मैंने 129 रन बनाए थे और आपने 100 के करीब स्कोर किया था। ऐसा हमेशा नहीं होता है जब दो बल्लेबाज शतक (टी20) लगाते हो। यह मेरे लिए यह यादगार है।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रहा था कि हम कैसे मदद कर सकते हैं, इसीलिए मैंने आपको उस मैच में इस्तेमाल किए हुए बल्ले को लाने के लिए कहा था। मेरे पास अब भी वह शर्ट है। मैं अपने बल्ला, शर्ट , दस्ताने और आपके बल्ले एवं दस्तानों को नीलाम करना चाहूंगा। इससे बड़ी रकम जुटा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम इसकी ऑनलाइन नीलामी कर दोनों देशों में जरूरतमंदों के लिए भोजन का इंतजाम करने में मदद कर सकते हैं।’ इस मैच में 109 रन बनाने वाले कोहली ने कहा, ‘यह शानदार विचार है। आप भारत में भी मदद करना चाहते हैं जहां बड़ी संख्या में आपके प्रशंसक है। यह काफी खास होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं एक सत्र में इतने रन बना सकता हूं। मैंने उस साल के ज्यादातर चीजों को संभाल कर रखा है। इस परोपकार के लिए मैं कुछ भी देने को तैयार हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yBDlVL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support