लंदन के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस ने खुलासा किया है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान जब वह पहली बार अब्राहम बैंजमिन डि विलियर्स से मिले थे तो साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने उन्हें का क्रिकेटर समझ लिया था। बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने रॉयल्स पॉडकास्ट-3 में ये बाते कही। यह शो राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मंगलवार से ऑन एयर हुआ। बटलर ने कहा, ‘जब मैं बड़ा हो रहा था तब से ही डि विलियर्स मेरे आदर्श रहे हैं। मुझे उनका खेल बहुत पसंद है। वह वाकई अद्भुत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के दौरान ही मैं को थोड़ा जान पाया, जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलता था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैच के बाद वह मेरे साथ होटल में बियर पिएंगे।’ 2019 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित था। उनके साथ बियर पीना काफी मजेदार रहा। मैं वापस होटल गया और जब मैंने अपनी प्रेमिका (जो अब मेरी पत्नी है) को भी यह बात बताई कि डि विलियर्स के साथ बियर पीना कितना रोमांचकारी होगा।’ बटलर ने कहा, ‘हमने करीब 20 मिनट तक एक-दूसरे से बातचीत की और यह मुझे बहुत अच्छा लगा। वह मजबूत अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। 20 मिनट की इस बातचीत में डि विलियर्स ने अचानक मुझसे पूछा कि आप न्यूजीलैंड के किस हिस्से से हो। उनका यह सवाल मेरे लिए एक झटके की तरह था।’ बटलर का जन्म इंग्लैंड के टॉन्टन में हुआ है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 41 टेस्ट, 142 वनडे और 69 टी-20 मैच खेले हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VwjKxU






0 comments:
Post a Comment