Saturday, April 18, 2020

चहल ने अनुष्का भाभी से की यह अजीब रिक्वेस्ट

नई दिल्लीभारतीय कप्तान और उनकी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस वाइफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस कपल ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। दरअसल, इस वीडियो में अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट से फैन की तरह चौका लगाने की अपील करते दिख रही थीं। इस करिश्माई स्पिनर ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने अनुष्का से खुद के लिए विराट कोहली से एक अजीब सी रिक्वेस्ट की है। चहल ने लिखा- भाभी अगली बार कृपया कहना- चहल से ओपनिंग कराओ ना, मैं यही उम्मीद करूंगा कि वह आपकी यह बात मान लें। उनके इस कॉमेंट को फैन्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। ढेरों लाइक्स और कॉमेंट आ चुके हैं। बता दें कि चहल अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। रही बात बैटिंग की तो इसके लिए विराट कोहली कई बार अपने साथी की टांग खींच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि वीडियो को अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को पोस्ट किया था। वह वीडियो में कहती दिखीं- कोहली चौका मार ना, क्या कर रहा है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैंने सोचा कि विराट को मैदान की कमी खल रही होगी। इसके चलते मैंने उन्हें यह अनुभव दिया।' बता दें महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन जारी है। इसकी वजह से पिछले एक महीने से खेल पर भी ब्रेक लग गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RMLNIA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support