नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार ओपनर और लेग स्पिनर के बीच अक्सर मौज-मस्ती होती रहती है। इस बार चहल की यह मौज-मस्ती सोशल मीडिया पर पहुंची तो रोहित शर्मा को थोड़ा गुस्सा आ गया। दरअसल सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा टीम के तेज गेंदबाज के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट कर रहे थे। इस चैट में चहल ने चहलकदमी (एंट्री) की तो रोहित ने उन्हें हल्की-फुल्की डांट लगा दी। रोहित शर्मा बुमराह के साथ इस वीडियो चेट के दौरान लेटे हुए दिख रहे हैं। इस रोहित देखते हैं कि कॉमेंट बॉक्स में युजवेंद्र चहल और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस चैट पर मस्ती कर रहे हैं। रोहित बुमराह से कहते हैं कि ये चहल और पंत मेरा दिमाग खराब कर रहे हैं। इसके जवाब में बुमराह भी बोलते हैं कि मैं भी वही देख रहा हूं। इसके बाद रोहित चहल को अपने ही अंदाज में मजेदार ढंग से डांटते हैं। रोहित चहल को बोलते हैं, चहल.. तू न...!' फिर वह दूसरी बात बात छेड़ देते हैं और बोलते हैं कि तू अपने पिताजी को नचा रहा है यार, तुझे शर्मा आ रहा है या नहीं। बता दें हाल ही में युजवेंद्र चहल ने टिकटॉक पर अपनी एंट्री की है और इस मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। हाल ही में चहल ने अपना एक वीडियो अपने पापा के साथ पोस्ट किया था, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। फैन्स को चहल का यह टिकटॉक वीडियो खूब पसंद आया था। लेकिन शायद रोहित शर्मा चहल के इस वीडियो से नाराज हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dQc2Hv






0 comments:
Post a Comment