कराची पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर ने उन्हें मैच फिक्सिंग के लिए अप्रोच किया होता तो वह उनकी जान ले लेते। क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक अख्तर ने एक टीवी शो में कहा, 'मैं 1990 के दशक के कुछ मैच देख रहा था। मैं यह देखकर हैरान था कि अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर अकरम ने पाकिस्तान को नामुमकिन हालात से जीत दिलाई।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं साफ-साफ कहना चाहूंगा कि अगर वसीम अकरम ने मुझे मैच-फिक्सिंग के लिए कहा होता तो मैं उन्हें बर्बाद कर देता यहां तक कि उनकी जान भी ले लेता।' रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर की शुरुआत में अकरम से मिले समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। 44 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं सात-आठ साल उनके साथ खेला मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूं जहां उन्होंने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट कर निचले क्रम के बल्लेबाजों को मेरे आउट करने के लिए छोड़ा ताकि मुझे कवर मिल सके।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे मेरी पसंद की गेंदबाजी भी करने दी। हालांकि उनके पास मुझसे कहीं ज्यादा विकेट थे।' अख्तर ने 46 टेस्ट, 163 वनडे इंटरनैशनल और 15 टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस दौरान क्रमश: 178, 247 और 19 विकेट लिए। अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 और 356 वनडे में 502 विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XPk91n






0 comments:
Post a Comment