नई दिल्लीसोशल मीडिया पर हमेशा ऐक्टिव रहने और हाजिर जवाबी के लिए कुछ ही क्रिकेटर जाने जाते हैं। उनमें से एक हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर डीन जोंस। वह अक्सर अपनी हाजिर जवाबी के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी बेटी ऑगस्ता को ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस पर एक यूजर ने ऑगस्ता के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछ लिया, जिसका ऐसा जवाब मिला कि उसकी बोलती ही बंद हो गई। जोंस ने बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन की बधाई हो मेरी खूबसूरत बेटी...। इस पर यूजर ने पूछा- डीन, क्या वह सिंगल है? कोई और पिता होता तो शायद भड़क जाता और उस यूजर को बुराभला कहता, लेकिन डीन जोंस ने ऐसा कुछ भ नहीं किया। उन्होंने बड़ी सहजता से जवाब दिया। जोंस ने लिखा- नहीं। साथ ही उन्होंने इमोजी भी शेयर की। तस्वीर में ऑगस्ता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्हें ढेरों लोगों ने इस खास मौके पर जन्मदिन की बधाई भी दी। कुछ ने अपने सवाल भी पूछे। यही नहीं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की भी जानकारी दी है कि क्यों बेटी का नाम ऑगस्ता रखा है। उन्होंने बताया- 1995 में मैं ऑगस्ता गोल्फ कोर्ट में द मास्टर्स देखने गया था। बेटी का जन्म उसी वर्ष हुआ तो यह नाम रख दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2K0J4ac






0 comments:
Post a Comment