Monday, April 27, 2020

बॉल टैंपरिंग: होल्डिंग ने किया विरोध, पक्ष में डोनाल्ड

नई दिल्लीवेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज माइकल होल्डिंग का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण के लिए कृत्रिम पदार्थ का इस्तेमाल को वैध बनाना ‘विरोधाभासी’ है जबकि साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने इस पहल का समर्थन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कोविड-19 महामारी के बाद वायरस को फैलने से रोकने के लिए गेंद पर लार की जगह कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को वैध करने पर विचार कर रही है। होल्डिंग ने क्रिकइन्फो से कहा, ‘मैंने पढ़ा है कि आईसीसी कोविड-19 की वजह से गेंद पर लार का इस्तेमाल करने से रोकने पर विचार कर रही है और खिलाड़ियों से गेंद पर चमक बनये रखने के लिए अंपायर के सामने कृत्रिम पदार्थों का उपयोग करने की अनुमति देने की सोच रही है। मैं इसके पीछे के तर्क को नहीं समझ पा रहा हूं।’ देखें, वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘आईसीसी को ऐसी स्थिति का सामना करने की जगह क्रिकेट को तभी शुरू करना चाहिए, जब माहौल पूरी तरह से सही हो।’ होल्डिंग के कहा कि आईसीसी के मुताबिक क्रिकेट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को 14 दिनों तक अलग रहना होगा। उन्होंने सवाल उठाया जब खिलाड़ी इसे पूरा कर लेंगे तब लार का इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा, ‘अगर दो सप्ताह अलग रहने के बाद भी किसी के स्वास्थ्य पर सवाल उठता है तो आप ऐसी स्थिति में क्रिकेट कैसे खेलेंगे। इसका यह मतलब होगा कि आप सबको खतरे में डाल रहे हैं।’ डोनाल्ड हालांकि इस विचार के पक्ष में है। उन्होंने कहा, ‘मैं गेंद से छेड़छाड़ को वैध बनाने से बिल्कुल सहमत हूं। मैंने 2000 के दशक में किसी लेख में ऐसा कहा था। यह वैसे भी होता है। हम देखते हैं कि लोग जमीन पर गेंद फेंकते हैं और अंपायर ऐसा करने से माना करते हैं। यह स्पष्ट है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। अगर इस पर अच्छी तरह से नजर रखी है तो यह काम कर सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VFk6nl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support