चेन्नै साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) में विदेशी टीमों के कप्तानों को शामिल करने को लेकर जो रणनीति थी, वो टीम के लिए फायदेमंद रही। फ्रैंचाइजी की वेबसाइट पर डु प्लेसिस के हवाले से लिखा गया है, 'एक सबसे अच्छी बात जो चेन्नै ने की है और इसका श्रेय धोनी तथा कोच स्टीफन फ्लेमिंग को जाता है, वो ये कि इन्होंने ब्रैंडन मैकलम, मुझे, ड्वेन ब्रावो जैसे कप्तानों को शामिल किया, इसमें रैना भी शामिल हैं, जिन्होंने थोड़ी बहुत कप्तानी की थी...क्योंकि वे लोग ऐसे क्रिकेटर चाहते थे जो सोचते हों।' डु प्लेसिस ने कहा, 'इसलिए ग्रुप में काफी सारे कप्तान थे। सोचने वाले क्रिकेटरों का अनुभव ही वो लोग चाहते थे और जाहिर सी बात है कि यह सफल रहा।' दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'चेन्नै सुपर किंग्स का हिस्सा होना शानदार है। धोनी के पास मजबूत नेतृत्व समूह है। जब वो मैदान पर नहीं होते हैं तो वह बड़ा खालीपन छोड़कर जाते हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RNbatS






0 comments:
Post a Comment