Friday, April 3, 2020

महिला क्रिकेट भी सुपरहिट, ICC लेगा बड़ा फैसला!

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया में महिला टी20 विश्व कप की अपार सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद () 2023-31 चक्र के प्रसारण अधिकारों के लिए अलग से बोली आमंत्रित करने के विकल्प तलाश सकती है। ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप वीडियो को 1.1 अरब लोगों ने देखा और यह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नमेंट रहा। आईसीसी बोर्ड को भरोसा है कि महिलाओं के खेल के लिए अलग से प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए बोलीदाता मिल सकता है। आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘इसके बारे में विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इसमें संभावना है।’ उन्होंने कहा, ‘महिला टी20 को जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, उसे देखते हुए हम इसे तलाशना चाहिए।’ भारतीय महिला क्रिकेट भी दिन प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है जिसमें युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना और जेमिमा रौद्रिगेज जैसी खिलाड़ियों का भी योगदान रहा। इस अधिकारी ने कहा, ‘बिलकुल। 110 करोड़ वीडियो व्यू को देखते हुए यह पुरुष विश्व कप के बाद दूसरा सबसे ज्यादा सफल टूर्नमेंट रहा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V2r5oT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support