Wednesday, April 8, 2020

जयसवाल-पराग को IPL में देखने को बेताब हैं स्टीव स्मिथ

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पूर्व चैंपियन के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि वह लीग के 13वें सीजन में टीम के दो युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल और रियान पराग को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं। पराग ने 17 साल की उम्र में पिछले साल आईपीएल में पदार्पण किया था। स्मिथ ने अपनी आईपीएल टीम के साथी खिलाड़ी ईश सोढी के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) के फेसबुक पेज पर बातचीत में कहा कि जिस तरह पराग बल्लेबाजी करते हैं उन्हें अच्छा लगता है और गेंदबाज के रूप में उन्होंने पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को लगभग आउट कर दिया था। स्मिथ ने कहा, 'युवा 17 वर्षीय पराग अपने टेडी बियर को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने थोड़ा सा मुकाबला किया, लेकिन जब वह खेलने के लिए मैदान पर गए तो पूरी आजादी के साथ क्रिकेट खेली। यहां तक कि बल्लेबाज के तौर भी पर भी उन्होंने मैच जिताया। मैंने उनके चेहरे पर खुशी देखी थी।' कंगारू टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'वह (पराग) धोनी को गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने धोनी को लगभग आउट कर दिया था। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने अच्छे युवा खिलाड़ी हैं।' स्मिथ ने कहा कि वह जयसवाल को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं। जयसवाल हाल में भारतीय टीम के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। राजस्थान के कप्तान ने कहा, 'यशस्वी जयसवाल अंडर 19 वर्ल्ड कप का टॉप स्कोरर थे, जो कि ऐसा लग रहा था कि वह क्वॉलिटी प्लेयर हैं। इसलिए, शुक्र है कि हम इस साल उन्हें राजस्थान के लिए खेलते हुए देखना पसंद करेंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yJQmg6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support