Saturday, April 18, 2020

रसल KKR में पहले होते तो और ज्यादा खिताब जीतते: गंभीर

नई दिल्ली के पूर्व कप्तान को लगता है कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स () फ्रैंचाइजी ने वेस्ट इंडीज के को पहले खरीदा होता तो उनकी टीम ज्यादा जीतती। कई सालों तक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले गौतम गंभीर ने कहा कि तब उनकी टीम (KKR) निश्चिततौर पर 2 से ज्यादा खिताब और जीतती। गंभीर ने एक चैनल के शो में कहा, 'सोचिए रसल कोलकाता में 50 लाख रुपये में गए और पवन नेगी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में आठ करोड़ रुपये में। काश रसल वो सात साल होते जब मैं वहां था। हम निश्चित तौर पर 2 से ज्यादा खिताब जीतते।' कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है और दोनों बार यह खिताब गंभीर की कप्तानी में जीते हैं। कोलकाता ने 2012 में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और फिर 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को हराकर खिताब जीते थे। रसल ने 2012 में दिल्ली के साथ पदार्पण किया था लेकिन चोट के कारण वह ज्यादा नहीं खेल पाए थे। 2014 सीजन से पहले कोलकाता ने उन्हें अपने साथ लिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bltKB1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support