जोहानिसबर्गदक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के तौर पर देखते हैं। डु प्लेसिस ने कहा कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेली गई धोनी की पारी उनकी योग्यता बताती है। डु प्लेसिस आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हैं। डु प्लेसिस का एक वीडियो चेन्नै सुपर किंग्स ने ट्वीट किया। इस वीडियो में डु प्लेसिस कहा- धोनी जाहिर तौर पर शुरुआत से ही टीम का हिस्सा हैं, लेकिन मैं उन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के तौर पर देखता हूं। मैंने उन्हें पारी बनाते हुए और वह कैसे मैच खत्म करते हैं, ऐसा करते हुए देखा है। उन्होंने 2019 में एक आईपीएल मैच की बात करते हुए कहा, ‘पिछले साल बेंगलुरु के खिलाफ, मुझे लगता कि हमारा स्कोर 60-6 या 7 था। हम 90 तक ऑल आउट हो जाते। इस समय वो मैदान पर थे और उन्होंने दबाव को काफी अच्छे से संभाल लिया था। इसके बाद उन्होंने ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाने शुरू किए। वह जो छक्के मार रहे वो अधिकतर मैदान के बाहर जा रहे थे। उन्होंने 40 गेंदों पर 87 रन बनाए।’ धोनी की इस पारी के बाद भी हालांकि चेन्नै मैच हार गई थी, लेकिन चेन्नै के कप्तान की पारी देखने लायक थी। यह पारी उस वक्त आई थी, जब माना जा रहा था कि धोनी में पहले जैसी बात नहीं रही।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3beoQ8R






0 comments:
Post a Comment