Monday, April 6, 2020

T20 वर्ल्ड कप पर आयोजकों की बात, उम्मीद कायम है

मेलबर्न दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बावजूद T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजनकर्ताओं को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला यह टूर्नमेंट अपने तय समय पर होगा। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। इस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (AFL) और नैशनल रग्बी लीग (NRL) सीजन को कोरोना वायरस के कारण पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इन लीग की तारीखें T20 विश्व कप की तारीखों से टकरा सकती हैं। क्रिकेट.कॉम ने टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉक्ले के हवाले से लिखा, 'हम खुद को उस सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाना चाहते हैं, जहां से हम तय कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नमेंट का सफल आयोजन कर सकें। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम के अनुसार होगा। हम सभी पहलुओं से इस पर गौर कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हम आयोजन समिति (IOC), आईसीसी और सभी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर कुछ बदलाव होता है तो हम सबको इससे अवगत कराएंगे। लेकिन अभी के लिए केवल सात महीने ही बचा है और हमारे पास थोड़ा ही समय है।' ऑस्ट्रेलिया में एएफल और रग्बी लीग अगर शुरू होती है तो यह सितंबर के बाद ही शुरू होगी। हॉक्ले ने कहा, 'खेल आयोजन के कई टूर्नमेंट के सीजन काफी लंबे हो गए हैं। हमारा अब भी मानना है कि टी-20 विश्व कप आयोजित होने के लिए मजबूत स्थिति में है क्योंकि यह अब अगले 10-20 साल बाद ही यहां दोबारा आने वाला है। टिकट बिक्री को लेकर हम पहले ही उत्साहित हैं।' आईसीसी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने का कोई सवाल ही नहीं है और यह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aPsndx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support