दुबईऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट (ICC Test Rankings) और टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई है वहीं इंग्लैंड वनडे इंटरनैशनल रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना नंबर एक का ताज गंवा दिया है। मौजूद टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया अब तीसरे पायदान पर आ गई है। आईसीसी रैंकिंग नियम के मुताबिक 2016-17 का रेकॉर्ड सालाना अपडेट में हटाने के बाद रैंकिंग में यह बदलाव सामने आया है। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग (Team India ) में पहले पायदान से नीचे खिसकी है। 2016-17 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दोबारा नंबर वन पर पहुंची है। आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मई 2019 से खेले गए मैचों का पैमाना 100 फीसदी रखा गया है और उससे पहले के दो मैचों की वैटेज 50 पर्सेंट किया गया है। ऑस्ट्रेलिया (116) ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। वहीं न्यूजीलैंड (115) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि करीब 4 साल से नंबर 1 पर काबिज भारत अब 114 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35wGKSl






0 comments:
Post a Comment