Sunday, May 24, 2020

टी20 WC को टालने का फैसला जल्दबाजी में ना करें: मिसबाह

कराचीपाकिस्तान के मुख्य कोच और चीफ सिलेक्टर ने कहा है कि अधिकारियों को जल्दबाजी में को स्थगित नहीं करना चाहिएष उन्होंने कहा कि घातक कोरोना वायरस के बाद स्थिति जब सामान्य होगी तो दर्शकों को दिखाने के लिए यह शानदार आयोजन होगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिसबाह ने कहा कि हालांकि मौजूदा परिस्थितियों के कारण यात्रा और ठहरने जैसी चीजें बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन अधिकारियों को निर्णय लेने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करना चाहिए। उन्होंने यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज से कहा, ‘लॉजिस्टिक्स के हिसाब से 16 टीमों की मेजबानी करना आसान नहीं होगा, लेकिन अधिकारियों को कोई भी निर्णय लेने से पहले एक महीने या उससे अधिक समय का इंतजार करना चाहिए।' देखें, उन्होंने कहा, ‘हर कोई टी20 विश्व कप देखना चाहता है। एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब गतिविधियां फिर से शुरू होंगी तो क्रिकेट के लिए यह सबसे अच्छी चीज होगी।’ कोविड-19 महामारी के कारण फिलहाल क्रिकेट ही नहीं कई तरह की खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। भारत समेत कई देशों में तो लॉकडाउन घोषित है और घरों पर रहने की सलाह दी गई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eixG6K
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support