नई दिल्ली और पूनम राउत- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो बल्लेबाज। इन दोनों ने आज ही के दिन महिला क्रिकेट में पार्टनरशिप का रेकॉर्ड बना दिया। इन दोनों ने आज ही के दिन 2017 में आयरलैंड के खिलाफ पोटशेफस्ट्रॉम में 320 रनों की विशाल साझेदारी की। यह महिला किक्रेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। भारतीय टीम ने शर्मा की यह पहली अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी थी। उन्होंने इसे काफी बड़ा बना दिया। वर्ल्ड रेकॉर्ड 27 चौकों के साथ दीप्ति ने 188 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया की ब्लैंडा क्लार्क (219) के बाद महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 45.3 ओवरों में 320 रन जोड़े। ने 109 रन बनाए। उन्होंने 116 गेंदों का सामना किया। वहीं शर्मा ने 160 गेंदों पर 27 चौके और दो छक्के लगाए। शिखा पांडे ने 27 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की पारी काफी खराब रही। वह 40 ओवर में सिर्फ 109 रन पर ही आउट हो गई। उसे 249 रनों से हार मिली। भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार विकेट लिए। वहीं शिखा पांडे ने तीन विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LxgVIx






0 comments:
Post a Comment