Monday, May 11, 2020

तमिल गाने पर थिरके केविन पीटरसन, एआर रहमान ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। खास तौर पर कोरोना वायरस के इन दिनों में उनकी सक्रियता काफी बढ़ गई है। पीटरसन ने हाल ही में टिकटॉक पर मजेदार वीडियो पोस्ट करने शुरू किए हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने एआर रहमान के तमिल गाने पर डांस किया है। यह 1993 में आई फिल्म 'जेंटलमैन' का गाना है। हिंदी में यह गीत- 'रूप सुहाना लगता है, चांद पुराना लगता है'- के बोलों से आया था। शुरू में ऐसा लगता है कि पीटरसन धुन समझ नहीं पा रहे हैं लेकिन फिर वह खुलकर नाचने लगते हैं। पीटरसन का यह डांस खुद रहमान को भी काफी पसंद आया और उन्होंने इसे शेयर भी किया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के अलावा पीटरसन कई क्रिकेटर्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन भी करते रहते हैं। पिछले महीने उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ लाइव चैट की थी। इसमें इन दोनों खिलाड़ियों ने खेल के कई आयामों के साथ-साथ आईपीएल पर भी चर्चा की थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 104 टेस्ट मचों में इंग्लैंड के लिए 8181 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत रहा 47.28 का और उन्होंने 23 शतक लगाए। वनडे में केविन पीटरसन ने 136 मैचों में 40.73 के औसत से 4440 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fE4U1H
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support