नई दिल्ली भारतीय स्टार ऑलराउंडर लॉकडाउन के कारण अपने घर पर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी 'वर्कआउट सेल्फी' शेयर की। इस तस्वीर में जडेजा जिम में वर्कआउट के बाद पसीने में नहाए से दिख रहे हैं। 31 वर्षीय जडेजा ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'काम जारी है।' उन्होंने हैशटैग में इस्तेमाल किया #GettingFit यानी कि वह फिट हो रहे हैं। उन्होंने दूसरे हैशटैग में लिखा, वर्कआउट रूटीन। देखें, घातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है और इसके कारण तमाम खेल प्रतियोगिताओं पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घरों पर समय बिता रही हैं। बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आईपीएल के स्थगित होने के कारण भी कई क्रिकेटरों के पास खेलने को कोई टूर्नमेंट नहीं है। कई क्रिकेटर तो आईपीएल में खेलने का ही काफी इंतजार करते हैं क्योंकि हर साल होने वाली इस लीग में देश-विदेश के कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल होते हैं और ऐसे में उनके पास खुद की प्रतिभा निखारने का मौका होता है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WlBbTt






0 comments:
Post a Comment