Wednesday, May 27, 2020

लॉकडाउन के बाद गेंदबाजों को लय हासिल करना मुश्किल: ली

मुंबईऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज को लगता है कि लॉकडाउन के बाद गेंदबाजों के लिए लय हासिल करना मुश्किल होगा। ली ने कहा कि गेंदबाजों को किसी भी फॉर्मेट के लिए मैच फिटनेस हासिल करने के लिए कम से कम आठ सप्ताह की जरूरत पड़ेगी। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले गेंदबाजों के लिए तैयारी की अवधि आठ से 12 सप्ताह, वनडे के लिए छह सप्ताह और टी20 के लिए पांच से छह सप्ताह रखने की सिफारिश की है। ली से पूछा गया कि लॉकडाउन के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से लय हासिल करना किसके लिए मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मुश्किल होगा। गेंदबाजों को इसे हासिल करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है क्योंकि अमूमन छह से आठ सप्ताह में आप फिर से पुरानी लय में लौट जाते हो।’ पढ़ें, उन्होंने ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ कार्यक्रम में कहा, ‘चाहे आप वनडे खेल रहे हों या टेस्ट क्रिकेट आपको पूरी लय और मैच फिटनेस हासिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय चाहिए। इसलिए यह गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल होने जा रहा है।’ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड उन गेंदबाजों में शामिल थे जिन्होंने 21 मई को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया। इसी तरह से भारत के ने पिछले शनिवार को अभ्यास शुरू किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36xqbpP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support