Wednesday, May 20, 2020

सचिन तोड़ रहे नींबू, भज्जी ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्लीटीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिन गेंदबाज () ने () का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मास्टर ब्लास्टर एक ऊंचे पेड़ से नींबू तोड़ रहे हैं। सचिन ने इस काम के लिए किसानों वाला एक उपकरण हाथ में लिया है। एक बांस के ऊपरी हिस्से पर पैनी धार वाला चाकू बंधा हुआ है, जिससे सचिन नींबू तोड़ रहे हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति सचिन के इस वीडियो को शूट कर रहा है और सचिन के इस करतब की कॉमेंट्री भी कर रहा है। हालांकि वह कंन्फ्यूज भी है कि सचिन पेड़ से नींबू तोड़ रहे हैं या फिर आम। अपनी कॉमेंट्री में पहले वह इस फल को नींबू बताता है और फिर जब टूट कर गिरता है, तो उसका साइज देखकर वह इसे आम कहता है। इसके सचिन उसे समझाते हैं कि यह आम नहीं है, लिंबू (नींबू) है, लिंबू। सचिन के इस वीडियो को हरभजन सिंह ने शेयर किया है और उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, 'पाजी 2/3 नींबू मेरे लिए भी निकाल लेना।' भज्जी ने इस ट्वीट में सचिन को टैग करते हुए हैशटैग में ग्रेटमैन भी लिखा। हालांकि भज्जी ने यह नहीं बताया है कि सचिन का यह वीडियो पुराना है या फिर लॉकडाउन के समय का है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WOxMg8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support