नई दिल्लीकिसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए असली चुनौती टेस्ट क्रिकेट होती है, लेकिन इस समय लागू लॉकडाउन की वजह से तमाम टूर स्थगित कर दिए गए हैं और ऐसे में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भविष्य अधर में लटका पड़ा है। चैंपियनशिप का फाइनल 2021 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाए, इसकी संभावना बहुत कम नजर आ रही है, हालांकि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के पास इसका समाधान है। सचिन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओए) से सीख ली जा सकती है कि उन्होंने कैसे खेलों को एक साल के लिए टाल दिया। सचिन को लगता है कि कुछ गणित बैठाना पड़ेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चैंपियनशिप का पहला संस्करण बिना किसी परेशानी के हो जाए। पढ़ें, 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर इस दिग्गज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि को लेकर कुछ गणित तो बैठाना पड़ेगा। आप देखेंगे कि ओलिंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है लेकिन इसे नाम तोक्यो ओलिंपिक-2020 ही दिया जाएगा, बेशक ये 2021 में खेले जाएं। इसी तरह से हमें वो समय निकालना पड़ेगा जहां आप जानते हों कि सभी मैच खेले जा सकते हैं, जो इस समय होने चाहिए थे।' उन्होंने कहा, 'हमें देखना पड़ेगा कि उन मैचों को भविष्य में कैसे किया जा सकता है और इसी के साथ चैंपियनशिप को जारी कैसे रखा जा सकता है। दोबारा से शुरू करना बड़ी बात होगी। अगर आपने कुछ शुरू कर दिया है तो इसे सबसे सही और पारदर्शी तरीके से खत्म करना चाहिए जहां हम सभी बाकी के मैच करा सकें और हर किसी को एक सही मौका दे सकें।' सचिन ने कहा, 'हम समय सीमा बढ़ा सकते हैं क्योंकि यह टूर भी पूरी तरह से रद्द नहीं हुए हैं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। इसलिए टूर के साथ चैंपियनशिप भी स्थगित की गई है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3b2esQL






0 comments:
Post a Comment