नई दिल्ली टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 (No. 1 Batsman in Test Rankings) बल्लेबाज () ने अपनी बैटिंग का हुनर उन लोगों के साथ बांटने की शुरुआत की है। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते दुनिया भर में खेल गतिविधियां थमी हुई हैं और सभी खिलाड़ी इन दिनों मैदान से दूर अपने घर पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मिडल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपनी ऑनलाइन कोचिंग शुरू कर दी है। स्मिथ ने अपनी पहली ऑनलाइन क्लास में क्रिकेट सीखने वाले खिलाड़ियों को बताया कि ड्राइव करने का सही तरका क्या है और गेंद को स्विंग को पहचानकर उसे सही हालात में कैसे ड्राइव किया जाए। 30 साल इस बल्लेबाज ने 3 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'मुझसे कई लोग पूछ रहे थे कि मैं बैटिंग के कुछ टिप्स साझा करूं। यह वीडियो इस बात पर है, जिसे मैं पहली अधिकारिक स्विंग मानता हूं। कुछ ही दिनों में बैट की दूसरी स्विंग का तरीका भी शेयर करूंगा।' स्मिथ ने इस वीडियो में बैट को ड्राइव करना और पैरों की सही मूवमेंट के बारे में बताया है। स्मिथ ने बताया है कि ड्राइव करने के लिए अलग-अलग मौकों पर कैसे अपर हैंड और बॉटम हैंड का इस्तेमाल करते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fsTeyL






0 comments:
Post a Comment