Wednesday, May 20, 2020

देखें, विराट का नया वीडियो, बैक बना रहे मजबूत

विराट इन दिनों भले मैदान पर जाकर अपना पूरा वर्कआउट न कर पा रहे हों। लेकिन घर में बने अपने जिम वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी कुछ एक्सरसाइज का एक वीडियो टि्वटर पर पोस्ट किया है।

इस 1 मिनट 46 सेकंड के वीडियो में विराट अपनी बैक एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। एक लंबी रॉड पर दो हैवी प्लेट्स लगाए विराट अपनी बैक के लिए यहां चार एक्ससाइज परफॉर्म कर रहे हैं।

हर एक्सरसाइज के तीन रैप मारने के बाद वह अपने मोबाइल के पास आते हैं और सॉन्ग चेंज करते हैं। अपनी एक्सरसाइज के दौरान यही विराट का ब्रेक टाइम है। 5 से 8 सेकंड के ब्रेक के बाद वह दूसरी एक्सरसाइज करते हैं और फिर यह क्रिया दोहराते हैं।

फिटनेस बॉय विराट ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्सरसाइज वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया है। इससे पहले विराट ने मंगलवार को भी अपना ऐसा ही एक्सरसाइज वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया था, 'इसे मांगो नहीं इसे कमाओ।'

इससे पहले विराट एक वीडियो में एक घास वाले ट्रैक पर शटल रेस लगाते भी नजर आए थे।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36fALl7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support