नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग की बेखौफ अंदाज वाली बैटिंग का फैन भला कौन नहीं होगा। ओपनिंग पर उतरने वाले सहवाग मैच की पहली ही गेंद से विरोधी टीम को दबाव में धकेलने में माहिर थे। सहवाग के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी हैं। लतीफ का मानना है कि अगर वीरेंदर सहवाग किसी और देश के बल्लेबाज होते तो टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन होते। अपने दौर में वह सबसे ज्यादा इंपैक्टफुट खिलाड़ियों में शुमार थे। राशिद लतीफ ने कहा, 'वह अपना दबदबा बनाकर खेलते थे। ज्यादातर टीमों की रणनीति होती थी कि उनके ओपनर क्रीज पर जाकर पिच से तालमेल बिठाएं और बोलर को देखकर उनके मुताबिक खेलें। लेकिन वीरेंदर सहवाग ऐसे खिलाड़ी थे, जो फ्रंटफुट पर आकर ताबड़तोड़ रन किया करते थे।' राशिद लतीफ अपने यूट्यूब चैनल कॉट बीहाइंड में कहा, 'उन्होंने कभी परवाह नहीं की कि सामने ग्लेन मैक्ग्राथ हैं या ब्रेट ली, वसीम अकरम हैं या फिर शोएब अख्तर। वीरेंदर सहवाग का बैलंस इतना खूबसूरत था कि वह लाजवाब खेलते थे।' देखें राशिद लतीफ का यह वीडियो राशिद लतीफ ने उनके टेस्ट आंकड़े गिनाते हुए कहा कि यह खिलाड़ी आराम से 10 हजार टेस्ट रन पार कर लेता। लेकिन भारत में इतने ज्यादा बेहतरीन क्रिकेटर होने के चलते उन्हें बाद में उतना मौका नहीं मिला। लेकिन अगर वह किसी और टीम (देश) के लिए खेले होते तो उनके नाम 10 हजार टेस्ट रन आराम से होते। राशिद ने कहा, 'उनके रेकॉर्ड ही उनके खेल को खुद ब खुद बयां करते हैं। उनके नाम साढ़े 8 हजार से ज्यादा टेस्ट रन हैं। लेकिन उनका नाम उस रौब के साथ सामने नहीं आता है, जितना उन्होंने भारतीय टीम के लिए काम किया। क्योंकि सहवाग सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ के दौर में खेले और ये खिलाड़ी प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते थे।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WhahMJ






0 comments:
Post a Comment