Saturday, May 9, 2020

फिट हूं, घर पर जिम में प्रैक्टिस भी कर रहा हूं: विराट

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा कि वह मानसिक रूप से तरोताजा हैं और इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है कि कोरोना वायरस के बाद जब भी क्रिकेट बहाल होगा, वह उसी जगह से शुरू कर सकेंगे जहां उसे छोड़ा था। कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट संबंधी गतिविधियां बंद हैं। इसके अलावा आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कैप्टन कोहली ने कहा कि वह खुद को शारीरिक रूप से फिट तो रखते ही हैं लेकिन उनका मुख्य फोकस खेल के मानसिक पहलू पर है। उन्होंने स्टार स्पोट्र्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘शुक्र है कि मेरे घर पर जिम है और मैं अभ्यास कर पा रहा हूं। मैं उनमें से हूं जिनका फोकस मानसिक पहलू पर रहता है। मैं नेट पर घंटों अभ्यास करने पर फोकस नहीं करता हूं।’ देखें, 31 वर्षीय कोहली ने कहा, ‘मुझे पता है कि एक बार मानसिक रूप से तरोताजा होने पर मैं उसी जगह से शुरू कर सकूंगा जहां छोड़ा था।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘आप ऐसे में अपनी मानसिक स्थिति पर ही नियंत्रण कर सकते हैं। अच्छी बात यही है कि मैं अभ्यास कर पा रहा हूं। वह हालांकि मेरे लिए पहले भी समस्या नहीं थी। मैं फिट हूं और प्रैक्टिस कर रहा हूं।’ उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआती दिनों में मौजूदा स्थिति से निपटना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘शुरू में यह कठिन था लेकिन चीजों को दूसरे नजरिये से देखने लगो और समय के साथ-साथ आपको पता चलता है कि यह आपके काबू में नहीं है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SToGg2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support