Wednesday, May 13, 2020

डेविड वॉर्नर की फैमिली संग अनोखी 'कार रेस'

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपने टिकटॉक वीडियो से सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। डांस के बाद अब वॉर्नर ने 'अनोखी कार रेस' का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपनी पत्नी कैंडिस वॉर्नर और दोनों बेटियों के साथ रेस में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'कौन रेस जीतेगा?? उन्होंने अपनी पत्नी कैंडिस को टैग करते हुए लिखा- बच्चों के लिए एक रेस।' वीडियो में वॉर्नर और उनके परिवार को इस अनोखी 'कार रेस' में शामिल होने का नाटक करते हुए देखा जा सकता है। पढ़ें, इस अनोखी कार रेस का वीडियो इतना मजेदार है कि कोई भी देखकर मुस्कुराने लगेगा। वॉर्नर की एक बेटी तो लेटकर रेस लगाने लगती हैं। वॉर्नर कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर जारी लॉकडाउन का खूब फायदा उठा रहे हैं। वह अपने समय का इस्तेमाल डांस के अलावा मजेदार वीडियो बनाने में लगा रहे हैं। उनके अधिकतर वीडियो में उनकी पार्टनर होती हैं वाइफ कैंडिस वॉर्नर। कुछ समय पहले डेविड वॉर्नर बॉलिवुड सॉन्ग 'शाली की जवानी' पर ठुमके लगाते नजर आए थे तो वहीं तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन के गाने पर भी डांस करते दिखे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dL8p4v
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support