नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने साथ ही जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लेकर तंज कसा। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफरीदी कहते हैं कि यदि कश्मीर में हिंदुओं पर भी जुल्म हो रहा होता, तो वह उसके खिलाफ भी आवाज उठाते। पढ़ें, अफरीदी इस वीडियो में टीवी एंकर के सवाल पर बोलते हैं, 'कश्मीर में अगर हिंदुओं पर भी जुल्म हो रहे होते, तो मैं उसके खिलाफ भी आवाज उठाता। बात मजहब की नहीं है, बात इंसानियत की है। पाकिस्तान की फौज ने भारत को हमेशा पॉजिटिव संकेत दिए हैं, हम हमेशा से दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते सुधारना चाहते रहे हैं। मजहब को कभी राजनीति के बीच में नहीं लाना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान की फौज हमेशा पॉजिटिव रही है। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि जो भाई (अभिनंदन के बारे में) हमारे पास उड़ते हुए आए, हमने उन्हें चाय पिलाकर इज्जत के साथ वापस भेजा। हमने जिसे हवा में गिराया, हिंदुस्तान ने वहां उसे भी हीरो बना दिया। इससे ज्यादा हम लोग उनके लिए और क्या कर सकते हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज ने जो भी उनके खिलाफ कहा, वह सब मजबूरी में कहा। अफरीदी ने इससे पहले कश्मीर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई गई। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट जगत ने भी उन्हें लताड़ लगाते हुए जवाब दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3d7IHY4






0 comments:
Post a Comment