Sunday, May 10, 2020

पाक छोड़ भारत में बसना चाहते हैं शोएब अख्तर!

नई दिल्लीपाकिस्तान के दिग्गज पेसर ने कहा है कि वह भारत में बसना चाहते हैं। चौंकिए मत, इसके लिए उन्होंने एक 'शर्त' और रखी है। अख्तर ने कहा कि यदि वह अरबपति बन गए तो मुंबई में रहना चाहेंगे। अख्तर ने साथ ही बताया कि वह भारत से जितना भी पैसा कमाते हैं, उसका 30 प्रतिशत वह इसी देश में डोनेट कर देते हैं। अख्तर ने हेलो ऐप पर एक वीडियो सेशन में कहा, 'मैं जितना भी भारत से कमाता हूं, उसका 30 प्रतिशत हिस्सा यहीं डोनेट कर देता हूं। यदि कभी अरबपति बन गया तो मैं मुंबई में सेटल होना चाहूंगा।' उन्होंने बताया कि कश्मीर में जब 2005 में भूंकप आया था, तो उन्होंने कई भारतीयों को सपॉर्ट किया था और वह पाकिस्तान में भी हिंदुओं की भी मदद करते रहे हैं। देखें, अख्तर ने आगे कहा कि वह हर शख्स से प्यार करते हैं, फिर वह किसी भी मजहब को मानता हो। उन्होंने कहा, 'मैं अंदर से काफी नरम हूं, लेकिन बाहर से मेरी इमेज ऐसी है कि काफी सीरियस हूं और एक आक्रामक पेसर हूं।' उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख खान से उन्होंने फैंस को प्यार करना सीखा है। अख्तर ने कहा, 'शाहरुख अपने फैंस से ऐसे मिलते हैं, जैसे बरसों से जानते हों। वह मेरे बड़े भाई के जैसे हैं जैसे आमिर खान हैं।' अख्तर शाहरुख के मालिकाना हक वाली आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से भी खेल चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Wl11XG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support