नई दिल्लीपाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि जैसे बोलर को इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में खेलने पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। बुमराह ने अभी तक काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शीर्ष गेंदबाजों में से एक हैं। आईपीएल का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त होता है लेकिन फिलहाल कोरोना वायरस के कारण उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। अकरम ने कहा, ‘अब काफी क्रिकेट खेला जा रहा है। बुमराह जैसा शीर्ष गेंदबाज, जो भारत का नंबर-1 बोलर है, को मैं सुझाव देना चाहूंगा कि वह आराम करें और काउंटी क्रिकेट खेलने के पीछे ना भागें। युवा खिलाड़ियों को गेंदबाजी सीखने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादा खेलना चाहिए।’ पढ़ें, स्विंग के सुल्तान के नाम से पहचाने जाने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि टी20 के दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का महत्व सबसे ज्यादा है। बायें हाथ के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक अकरम ने आकाश चोपड़ा के यू्-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘टी20 शानदार फॉर्मेट है। वहां काफी पैसा है। मैं खिलाड़ियों के लिए पैसे की जरूरत को समझता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘टी20 में कोई गेंदबाजी की कला नहीं सीख सकता। मैं खिलाड़ियों को टी20 के प्रदर्शन पर नहीं आंकता हूं, मैं उनका आकलन टेस्ट मैच के प्रदर्शन पर करता हूं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fHcAjZ






0 comments:
Post a Comment