लंदनश्रीलंका के पूर्व कप्तान और एमसीसी अध्यक्ष () ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की पैरवी करते हुए कहा है कि () और () को इसके लिए पहल करनी चाहिए। संगकारा उस श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे जिस पर 2009 में लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के पास आतंकवादी हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लौटने और एमसीसी के लिए क्रिकेट खेलने का उनका फैसला अच्छा था। फरवरी में श्रीलंका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने मेरलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री ‘एमसीसी: ऑन टूर इन लाहौर’ के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां एशियाई टीम जा रही है या दूसरे दर्जे की टीम। इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका को वहां दौरा करने के बारे में सोचना चाहिए चूंकि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।’ उन्होंने कहा कि इस समय वहां पूरी सीरीज तो नहीं खेली जा सकती लेकिन ब्रेक लेकर टेस्ट और वनडे मैच हो सकते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yXEyXC






0 comments:
Post a Comment