Wednesday, May 13, 2020

'ऐसे रहा तो जसप्रीत बुमराह चोटिल ही होते रहेंगे'

मुंबईवेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा कि छोटे रनअप के कारण बल्लेबाजों को भारतीय पेसर की गेंद की गति का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। होल्डिंग ने साथ ही कहा कि बुमराह इसे लंबे समय तक जारी नहीं रख सकते। मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और एंडी रॉबर्ट्स के साथ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की प्रसिद्ध चौकड़ी बनाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा बुमराह के पास छोटे रनअप से पिच पर गेंद को तेजी से पटकने की खास क्षमता है। ‘सोनी 10 पिट स्टॉप’ कार्यक्रम में 68 साल के होल्डिंग ने कहा, ‘बुमराह पिच पर तेजी से गेंद को पटकते हैं। छोटे रनअप के साथ यह उन्हें विशेष बनाता है। बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंद को पढ़ना मुश्किल हो जाता है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा कि इसके अपने फायदे हैं लेकिन नुकसान भी है। उन्होंने कहा, ‘बुमराह को लेकर मेरी जो समस्या है, मैंने उन्हें बता दिया है। मैंने उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड में देखा था। इतने छोटे रनअप और इतनी मेहनत को वह कितने समय तक जारी रख पाएंगे। उनका शरीर भी इंसान का है, वह मशीन नहीं है।’ बुमराह पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण चार महीने तक मैदान से बाहर रहे। उन्होंने इस साल जनवरी में वापसी की थी। होल्डिंग ने कहा कि बुमराह और मोहम्मद शमी भारत के खास तेज गेंदबाज है और यह ‘सिर्फ गेंद की गति’ के कारण नहीं है। होल्डिंग ने कहा, ‘गति का होना जरूरी है लेकिन यह तभी कारगर है जब इस पर नियंत्रण हो। इन दोनों का कंट्रोल है। शमी बहुत लंबे कद के नहीं हैं, वह बहुत फुर्तीले भी नहीं हैं लेकिन तेज गेंद फेंकते हैं। उसके पास नियंत्रण है और वह गेंद को थोड़ा स्विंग भी करते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dH7x0Q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support