Sunday, May 3, 2020

पाक बोलर का दावा: टीम ने जानबूझकर खराब खेला

कराचीपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन ( ul Hassan) ने अपनी ही टीम पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में हुई एकदिवसीय सीरीज में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया था, क्योंकि वह यूनिस खान की कप्तानी से नाखुश थे। पाकिस्तान की ओर से 9 टेस्ट, 74 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 42 साल के राणा ने उस दौरे के विशेष रूप से दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात की। राणा ने स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ‘हम 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई में दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच हार गए क्योंकि कुछ खिलाड़ियों ने जानबूझकर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह उस दौरे से इसलिए हट गए थे क्योंकि वह कप्तान के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों की साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। दक्षिण अफ्रीका में 2009 चैंपियंस ट्रोफी के बाद कुछ खिलाड़ी एकजुट हो गए थे और कथित तौर पर यूनिस को हटवाने का प्रयास किया था क्योंकि उन्हें लगता था कि वह अहंकारी और दूसरों को अपमानित करने वाला है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YvD41l
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support