Sunday, May 17, 2020

खेल फिर से शुरू होगा तो डर रहेगा: राहुल द्रविड़

नई दिल्लीदिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद जब खेल दोबारा शुरू होगा तो खिलाड़ियों के मन में ‘संदेह, संकोच और भय की भावना’ बनी रहेगी। कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलिपिक सहित दुनियाभर में कई बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार द्रविड़ ने रविवार को कहा, ‘खेल शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए खिलाड़ियों के मन में संदेह या भय हो सकता है। मुझे यकीन है कि जब फिर से खेल शुरू होगा तो निश्चित तौर पर हिचकिचाहट होगी।’ पढ़ें, तकनीकी रूप से इस खेल के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में शामिल रहे द्रविड़ ने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि यह बड़ी ज्यादा परेशानी होगी। मुझे नहीं लगता है कि एक बार शीर्ष खिलाड़ी जब मैदान पर उस चीज के लिए उतरेंगे जिससे वह प्यार करते है तो उन्हें परेशानी होगी।’ द्रविड़ ने फेसबुक लाइव पर ‘स्टेइंग अहेड ऑफ कर्व- द पावर ऑफ ट्रस्ट’ विषय पर चर्चा के दौरान कहा, ‘बहुत से खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती यह होगी कि जब वे दो या तीन महीने तक नहीं खेलेंगे तो अपने शरीर पर विश्वास रखेंगे की नहीं।’ इस सेशन में उनके साथ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और बैडमिंटन के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भी मौजूद थे। द्रविड़ ने कहा कि शीर्ष स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने से पहले खिलाड़ियों को फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘फिर से मैच फिटनेस, खेल के लिए जरूरी फिटनेस के लिए थोड़ा समय चाहिए होगा। फिटनेस हासिल करने के बाद ही खिलाड़ी आत्मविश्वास से खुद पर भरोसा कर सकते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fW4wvz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support