नई दिल्ली के धाकड़ ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग को बहुत मिस कर रहे हैं। लेकिन वह मानते हैं कि मौजूदा हालात ऐसे हैं इसमें कोई भी फंसना नहीं चाहता था। रसल ने कहा, 'इन परिस्थितियों में कोई नहीं आना चाहता था। यह बीमारी पूरी दुनिया पर असर डाल रही है। इसका असर मुझ पर भी हो रहा है। मैं इस वजह से वह काम नहीं कर पा रहा हूं जिसे करने में मैं बेस्ट हूं। यानी मैं बड़े-बड़े छक्के नहीं लगा पा रहा।' स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में उन्होंने कहा कि मैं अभी भारत में होता और अच्छे माहौल का आनंद उठा रहा होता। लेकिन फिलहाल हमें जितना हो सके सुरक्षित रहने की जरूरत है। रसल ने कहा, 'मैं एक बात स्वीकार करना चाहूंगा कि वह टूर्नमेंट है जिसमें खेलकर मेरे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। मुझे सीपीएल में भी ऐसा होता है लेकिन जब बात आईपीएल में खेलने की आती है, खास तौर पर ईडन गार्डंस पर खेलने की, तो दर्शकों के माहौल का कोई जवाब नहीं।' जब मैं वहां बल्लेबाजी करने उतरता हूं तो मुझे वहां बहुत प्यार मिलता था, इसके साथ ही दबाव भी बहुत होता था। लेकिन यह अच्छी तरह का दबाव होता था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35uwObU






0 comments:
Post a Comment