नई दिल्लीकई बार ऐसे वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं, जिनमें किसी इंसान के जज्बे को सलाम करने का दिल सभी का करता है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी रविवार को एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया। अपने इंटरनैशनल करियर में 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले लक्ष्मण ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक लड़का नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है लेकिन इस लड़के के जज्बे को सलाम करना आप भी चाहेंगे। यह दिव्यांग बच्चा जिस अंदाज में नेट्स पर गेंद फेंकता है, उसे देखकर लक्ष्मण भी उनके मुरीद हो गए। देखें , 45 वर्षीय लक्ष्मण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इंसान का जज्बा उसकी क्षमता, दृढ़ता और साहस है जिसे कोई भी स्थिति चुरा नहीं सकती। इसी ताकत की भावना को सलाम।' यह वीडियो कहां का है, इस बारे में लक्ष्मण ने कोई जिक्र नहीं किया है लेकिन इसे ट्विटर पर अब तक 81 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gfMrZz






0 comments:
Post a Comment