नई दिल्लीभारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज () गुरुवार को 33 वर्ष के हो गए। इस खास दिन पर पूर्व ओपनर और बीजेपी नेता () ने उन्हें बधाई देते हुए दूनिया का बेस्ट वाइट बॉल क्रिकेटर बताया। इस पर हिटमैन ने दिल जीतने वाला जवाब दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट किया था- वाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी-30 क्रिकेट) में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई। आपका साल अच्छा रहे। इस पर रोहित ने गौतम गंभीर को जवाब देते हुए लिखा- इसके बारे में नहीं जानता गौती भाई, लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है। उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर उन चुनिंदा राज नेताओं और खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो () से परेशान लोगों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए थे। वह इससे पहले भी तमाम सामाजिक कामों में आगे आते रहे हैं, जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। दूसरी ओर, किलर महामारी कोविड-19 () के प्रकोप की वजह से तमाम खेलों पर ब्रेक सा लग गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो चुका है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WgrRPF






0 comments:
Post a Comment