Sunday, May 17, 2020

गेंद की शाइन, बाहरी चीजों का प्रयोग सही नहीं: एमएसके प्रसाद

मुंबईपूर्व भारतीय प्रमुख चयनकर्ता () ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि गेंद को चमकाने के लिए वह किसी भी तरह की बाहरी चीजों के इस्तेमाल के खिलाफ हैं। कोविड-19 (Covid- 19) के कारण पूरे विश्व में क्रिकेट गतिविधियां रुकी हुई हैं। इसकी वापसी को लेकर कोई वक्त निश्चित भी नहीं है लेकिन वापसी के समय क्रिकेट में होने वाले बदलावों की चर्चा जोरों पर है, जिसमें से गेंद पर स्लाइवा और पसीने के इस्तेमाल को रोकना भी शामिल है। प्रसाद ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, 'नियम कहते हैं कि आप गेंद को चमकाने के लिए अतिरिक्त चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो आप गेंद को चमकाने के लिए बाहरी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तब यह बॉटलकैप का उपयोग करने या किसी अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को लेने से बहुत अलग नहीं है क्योंकि इन दोनों कृत्यों का उद्देश्य गेंद में फेरबदल करना है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं गेंद को अधिक चमक लाने के लिए बाहरी स्रोतों का उपयोग करने के इस प्रस्ताव के पूरी तरह से खिलाफ हूं। कानून यह भी स्पष्ट रूप से कहता है कि हम पसीने और लार जैसे केवल आंतरिक स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं।' पूर्व चयनकर्ता प्रमुख ने कहा, 'फिर भी खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए अपने पसीने और थूक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस तरीके पर रोक लगा देनी चाहिए। पैट कमिंस ने इस प्रस्ताव को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। मैं पैट कमिंस की वास्तविक चिंताओं का पूरी तरह से समर्थन करता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LBZ8jy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support