Wednesday, May 6, 2020

युजवेंद्र चहल ने पोस्ट किया कसरत करता हुआ वीडियो, युवराज सिंह ने किया उन्हें ट्रोल

नई दिल्ली युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के वर्कआउट ड्रिल पर मजाकिया कॉमेंट किया है। चहल ने बुधवार को टि्वटर पर अपना कसरत करता हुआ एक वीडियो पोस्ट किया जिस पर पूर्व ऑलराउंडर उन्हें ट्रोल कर दिया। देश में इस समय लॉकडाउन का तीसरा दौर चल रहा है। दुनियाभर के ऐथलीट इस समय घर पर हैं लेकिन उनकी पूरी कोशिश खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने की है। 29 वर्षीय चहल ने 39 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कई तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। चहल ने इसके साथ एक मेसेज भी पोस्ट किया, 'आज जो दर्द आप महसूस कर रहे हैं वह कल आपकी शक्ति बनेगा।' हालांकि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज ने इस वीडियो पर चहल की टांग खिंचाई कर दी। युवराज ने उन्हें 'चूहे' कह कर संबोधित किया। युवराज ने कॉमेंट किया- 'ओह, बल्ले ओ तेरे चूहे।' युवराज की इस ट्रोलिंग पर चहल ने लिखा- स्ट्रॉन्ग मी भैया.... ज्यादातर सेलिब्रिटीज की तरह चहल भी सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह आए दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट करते रहते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dpU1Pe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support