नई दिल्लीकोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे भारत में लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने अपने घर पर समय बिता रही हैं। भारतीय युवा क्रिकेटर () भी घर पर समय बिता रहे हैं और उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अय्यर वीडियो में घर पर रहकर ही फील्डिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस फील्डिंग प्रैक्टिस का अंदाज काफी अलग और शानदार मजेदार है और उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। देखें, करियर में अब तक 18 वनडे और 22 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके अय्यर वीडियो में अंडे, रिमोट और कपड़ों को बॉल की तरह जमीन पर गिरने से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुर्सियों को भी अच्छे से रखते दिख रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया- जहां भी आप देखो, वहां फील्डिंग प्रैक्टिस ही है।' कोरोना के कारण तमाम खेल प्रतियोगिताएं स्थगित की गई हैं। ऐसे में अय्यर ही नहीं, अन्य क्रिकेटर भी परिवार संग घर पर हैं और सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cej7A8






0 comments:
Post a Comment